भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर पाल मौर्य का जयपुर प्रवास

0
30
The BJP will take the achievements of the Central and State governments to every citizen.
The BJP will take the achievements of the Central and State governments to every citizen.

जयपुर। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य शुक्रवार को जयपुर प्रवास पर रहेंगे। जयपुर प्रवास के दौरान मौर्य विभिन्न संगठनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामेश्वर गुर्जर ने बताया कि अमर पाल मौर्य शुक्रवार 9 अक्टूबर को प्रातः 7:30 बजे गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद प्रातः 8:30 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत बड़ी चोपड़ पर सेवा कार्य में सहभागिता करेंगे।

प्रातः 9 बजे छोटी चौपड़ पर देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर संवाद करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे। वहीं दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक मौर्य पूर्व पदाधिकारियों एवं विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजनों से भेंट एवं संवाद करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here