चित्रा-स्वाति नक्षत्र में पुरुषोत्तम एकादशी 27 को

0
43
Devuthani Ekadashi on November 12
Devuthani Ekadashi on November 12

जयपुर। साल में एक बार आने वाली पुरुषोत्तम एकादशी 27 मई को मनाई जाएगी। इसे पद्मिनी एकादशी भी कहा जाता है। इस बार पर्व पर चित्रा और स्वाति नक्षत्र, चंद्रमा का विशेष गोचर और बुधवार का दुर्लभ योग बन रहा है। धर्माचार्यों के अनुसार यह योग बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा, व्रत, जप और दान-पुण्य करने से सामान्य दिनों की तुलना में 10 गुना अधिक पुण्यफल प्राप्त होता है।

यह एकादशी केवल पुरुषोत्तम मास में ही आती है, इसलिए इसका धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पुरुषोत्तम एकादशी भगवान नारायण को समर्पित सबसे दुर्लभ और प्रभावशाली एकादशियों में शामिल है। इस दिन व्रत रखने और श्रीहरि की आराधना करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं। क्रूर ग्रहों के दुष्प्रभाव कम होते हैं। मानसिक तनाव, आर्थिक बाधाएं और पारिवारिक परेशानियों से राहत मिलने की भी मान्यता है।

ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा के अनुसार इस बार बन रहा ग्रह-नक्षत्रों का योग साधना, मंत्र जाप और दान के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। श्रद्धालु दिनभर उपवास रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करेंगे। मंदिरों में विशेष आरती और भजन-कीर्तन होंगे। कई श्रद्धालु जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करेंगे। धार्मिक मान्यता है कि पुरुषोत्तम एकादशी का व्रत मोक्षदायी माना गया है। इससे सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आशीर्वाद मिलता है।

ज्योतिषीय संयोग से बढ़ा आध्यात्मिक:

27 मई को पडऩे वाली पुरुषोत्तम एकादशी इस बार कई विशेष ज्योतिषीय संयोगों के कारण विशेष फलदायी मानी जा रही है। तीन साल में एक बार आने वाले इस पर्व पर बुधवार, चित्रा नक्षत्र, चंद्रमा का विशेष गोचर और शुभ ग्रह स्थिति का दुर्लभ मेल बन रहा है। यह संयोग धर्म-कर्म, साधना, दान-पुण्य और मानसिक शांति के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। बुधवार का दिन भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण और बुद्धि के दाता भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। इससे इस दिन का आध्यात्मिक महत्व और बढ़ जाता है। इस दिन हस्त और चित्रा नक्षत्र का प्रभाव सिद्धि, समृद्धि और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल रहेगा।

कई जातकों को होगा विशेष लाभ:

चंद्रमा का कन्या और तुला राशि में गोचर मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार वृषभ, कन्या, तुला और मीन राशि के जातकों के लिए यह दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। इन राशियों के लोगों को धन लाभ, करियर में प्रगति और मानसिक शांति मिलने के संकेत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here