May 14, 2025, 10:57 pm
spot_imgspot_img

राजस्थान के सांस्कृतिक राजदूत रहीस भारती और धोद बैंड की दुनियाभर में धूम

जयपुर। राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध कलाकार रहीस भारती के धोद बैंड ने इस वर्ष अपनी 25वीं वर्षगांठ स्पेन व फ्रांस में राजस्थानी लोक संस्कृति के बेमिसाल प्रस्तुतिकरण के साथ मनाई। धोद के कलाकारों ने 8 अप्रैल को स्पेन के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में स्पेनिश फ्लेमेंको कलाकारों के साथ संयुक्त प्रस्तुति देकर भारत और स्पेन की सांस्कृतिक मैत्री के संगम का अनूठा दृश्य साकार किया।

स्पेन में प्रस्तुति के लिए धोद बैंड को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। यह आयोजन 600 वर्ष पहले भारत से स्पेन पहुँची जिप्सी परंपरा की स्मृति में आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मंत्री, महापौर और कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने शिरकत की। धोद बैंड राजस्थान का एकमात्र ग्रुप है जिसने पिछले 25 वर्ष से विश्व भर में घूम कर प्रदेश के संगीत को पहचान दिलाने की अपनी परंपरा को बरकरार रखा है।

एक लाख से अधिक दर्शकों ने देखा ग्रामीण प्रतिभा का हुनर

धोद ग्रुप को इससे पहले फ्रांस के रेन (Rennes) शहर में आयोजित देश के सबसे बड़े महोत्सव में आमंत्रित किया गया, जहां भारत को ‘गेस्ट कंट्री’ के रूप में विशेष सम्मान दिया गया। 10 दिनों तक चली प्रस्तुतियों में एक लाख से अधिक दर्शकों ने राजस्थानी लोक संस्कृति की झांकी देखी। इस भव्य आयोजन में फ्रांस के मंत्री, सांसद, महापौर और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। धोद को फ्रांस के कई शहरों में होली महोत्सव के तहत भी आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्होंने रंगों, संगीत और नृत्य के साथ भारत की परंपरा को पूरे यूरोप में प्रस्तुत किया।

गौरतलब है कि राजस्थान के लोक कलाकार रहीस भारती के नेतृत्व में धोद बैंड अब तक 119 देशों में 1600 से अधिक प्रस्तुतियाँ दे चुका है और हर वर्ष 6 से 7 महीने तक दुनिया के विभिन्न देशों में भारत की लोक संस्कृति और परंपरा का प्रतिनिधित्व कर रहा है। रहीस भारती और धोद बैंड को पूरी दुनिया में राजस्थान का सांस्कृतिक राजदूत माना जाता है।

उन्होंने न केवल राजस्थानी परंपराओं को जीवंत बनाए रखा है, बल्कि अब तक 700 से अधिक ग्रामीण कलाकारों को वैश्विक मंच प्रदान किया है। उन्होंने भारतीय लोक संस्कृति को संगीत, नृत्य और मेलजोल के माध्यम से विश्व मानचित्र पर एक विशिष्ट पहचान दी है। रहीस भारती ने बताया कि अपनी 25वीं वर्षगाँठ पर धोद ग्रुप इस वर्ष स्पेन, फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, स्वीडन, पुर्तगाल, जर्मनी समेत कई देशों में प्रस्तुति देगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles