फरार दो वांछित अपराधियों पर इनाम घोषित: सूचना देने वाले को मिलेगा नकद पुरस्कार

0
39

जयपुर। जयपुर शहर पुलिस पश्चिम ने गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नकद इनाम घोषित किया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने दौलतपुरा और बनी पार्क थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों में फरार आरोपियों की सूचना देने या गिरफ्तारी में पुलिस की मदद करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण के अनुसार आरोपित कालूराम मीणा (22) निवासी आमेर जयपुर पर 7 हजार 500 रुपए है। जो दौलतपुरा थाने में दर्ज मामले में वांछित है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही है और गौरव मीणा उर्फ गोलू निवासी मंडावरी जिला दौसा पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। जो बनीपार्क थाने में दर्ज 23 जून 2025 में वांछित है। पुलिस ने आमजन से दोनों आरोपियों के संबंध में सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने बताया कि आरोपियों के संबंध में सूचना देने व उनकी गिरफ्तारी करवाने में पुलिस की मदद करने वाले व्यक्ति को निर्धारित नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार देने के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस उपायुक्त पश्चिम का रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि दोनों वांछित अपराधियों के संबंध में कोई भी विश्वसनीय सूचना मिलने पर तत्काल जयपुर पश्चिम पुलिस को उपलब्ध कराएं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here