रन फॉर वेलनेस में जयपुर के धावकों ने अल्ट्रा रनर कार्तिक जोशी के साथ लगाई दौड़

0
197
Runners from Jaipur ran alongside ultra-runner Kartik Joshi in the 'Run for Wellness'.
Runners from Jaipur ran alongside ultra-runner Kartik Joshi in the 'Run for Wellness'.

जयपुर। जयपुर रनर्स क्लब और ऑरिक मिल्स के संयुक्त तत्वावधान में रविवार सुबह ‘रन फॉर वेलनेस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और सही पोषण के प्रति जागरूक करना रहा। आयोजन का मुख्य आकर्षण देश के प्रसिद्ध अल्ट्रा रनर कार्तिक जोशी रहे, जो कारगिल से कन्याकुमारी तक करीब 4200 किलोमीटर की दौड़ के जरिए फिटनेस और राष्ट्र जागरूकता का संदेश दे रहे हैं।

सुबह 5:45 बजे जनपथ, लालकोठी स्थित ऑरिक मिल्स एक्सपीरियंस एंड इनोवेशन सेंटर से रन को फ्लैग-ऑफ किया गया। इस दौरान जयपुर रनर्स क्लब के प्रेसिडेंट प्रवीण तिजारिया, को-फाउंडर मुकेश मिश्रा, रवि गोयनका, ऑरिक मिल्स के सीईओ नीरज पेरीवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। रन का आयोजन 3, 6 और 9 किलोमीटर श्रेणियों में किया गया।

कार्यक्रम से पहले प्रतिभागियों के लिए जुम्बा, वॉर्म-अप और कूल-डाउन एक्सरसाइज करवाई गई। समापन पर सम्मान समारोह और हेल्दी ब्रेकफास्ट का आयोजन हुआ। इस दौरान कार्तिक जोशी को फिटनेस जागरूकता फैलाने, जबकि ऋषभ डागा को राजस्थान के सबसे कम उम्र के ‘आयरनमैन’ बनने पर सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल रनिंग इवेंट आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज में फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। वहीं ऑरिक मिल्स ने प्राकृतिक और पोषणयुक्त आहार अपनाने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here