सफाई भर्ती में प्राथमिकता की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

0
43
Sanitation workers staged a protest demanding priority in recruitment.
Sanitation workers staged a protest demanding priority in recruitment.

जयपुर। सफाई भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर मुरलीपुरा जोन के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के बैनर तले आक्रोश रैली निकाली। संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया के नेतृत्व में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने भाग लेकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सफाई भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग दोहराई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने कहा कि जब तक सरकार और प्रशासन सफाई भर्ती में उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करते, तब तक सफाई कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here