तेज रफ्तार ट्रक ने चारा खा रहीं गाय को नशे में मारी टक्कर

0
135

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में स्थित किरों की ढाणी में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे चारा खा रहीं गाय को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गौवंश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने शराब के नशे में घुत वाहन चालक को मौके पर पकड़ लिया। लेकिन शातिर वाहन चालक अपने वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

जिसके बाद गौसेवकों ने आक्रोश फैल गया और गोकुल वाटिका गो सेवा समिति के जुडे नरेंद्र कुमार अपने कुछ कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचे और थाना प्रभारी गुरु भूपेंद्र सिंह को ज्ञापन सौपा और फरार वाहन चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। गोसेवकों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किरो की ढाणी से वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here