जयपुर में स्टेनली लाइफस्टाइल्स का नया शोरूम शुरू, प्रीमियम फर्नीचर की मिलेगी विस्तृत रेंज

0
50
Stanley Lifestyles' new showroom opens in Jaipur.
Stanley Lifestyles' new showroom opens in Jaipur.

जयपुर। लक्जरी एवं सुपर-प्रीमियम फर्नीचर निर्माता कंपनी स्टेनली लाइफस्टाइल्स लिमिटेड ने सोमवार को अजमेर रोड स्थित हथरोई क्षेत्र में ‘सोफाज एंड मोर बाय स्टेनली’ के नए शोरूम का शुभारंभ किया। कंपनी ने इसे राजस्थान में अपने रिटेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

शोरूम का उद्घाटन कंपनी के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील सुरेश तथा प्रबंध निदेशक वेंकटरमण गोर्ति ने किया। इस अवसर पर एनडीए कॉर्प लिमिटेड के निदेशक अनिल सोलंकी, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. संदीप बख्शी, कार्यकारी निदेशक डॉ. प्रीति बख्शी सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

नए शोरूम में सोफा, रिक्लाइनर, बेड, मैट्रेस, डाइनिंग टेबल, आर्मचेयर और विभिन्न होम एक्सेसरीज की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार डिजाइन, आकार, रंग, सामग्री और फिनिश का चयन कर फर्नीचर को कस्टमाइज भी कर सकेंगे।

कंपनी के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील सुरेश ने कहा कि जयपुर प्रीमियम होम और लाइफस्टाइल उत्पादों का तेजी से उभरता बाजार है तथा नया शोरूम क्षेत्र के ग्राहकों को डिजाइन-आधारित उच्च गुणवत्ता वाले फर्नीचर समाधान उपलब्ध कराएगा। प्रबंध निदेशक वेंकटरमण गोर्ति ने बताया कि यह विस्तार देश के उच्च संभावनाओं वाले बाजारों में कंपनी के रिटेल नेटवर्क को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।

एनडीए कॉर्प लिमिटेड के निदेशक अनिल सोलंकी ने कहा कि राजस्थान में पहली बार ‘सोफाज एंड मोर’ की शुरुआत के साथ ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की डिजाइन, गुणवत्ता और आराम का अनुभव मिलेगा।

कंपनी के अनुसार, स्टेनली लाइफस्टाइल्स वर्तमान में देश के प्रमुख शहरों में 71 रिटेल स्टोर संचालित कर रही है। बेंगलुरु स्थित इसकी दो आधुनिक विनिर्माण इकाइयों में लक्जरी और सुपर-प्रीमियम श्रेणी के फर्नीचर का निर्माण किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here