May 16, 2025, 1:25 pm
spot_imgspot_img

निगम के सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर का सुसाइड मामला, परिजनों के साथ सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

जयपुर। माणक चौक थाना इलाके में हेरिटेज निगम कार्यालय के मीटिंग हॉल में सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर के सुसाइड मामले में विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को परिजनों के साथ सफाई कर्मचारियों ने निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद निगम प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच सहमति बनी।

सहमति के तौर मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपए और एक डेयरी आंवटन पर बात बनी। इस मामले में एक्सईएन योगेश कुमावत को एपीओ कर दिया गया और उसके खिलाफ जांच की जा रही है। जांच में अगर दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सहमति के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव ले लिया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

गौरतलब है कि गुरुवार शाम को नगर निगम हेरिटेज में एक अस्थाई कर्मचारी हरदयाल द्वारा मीटिंग हॉल में पंखे पर लटक सुसाइड कर लिया गया था। इस घटना के बाद निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया था। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को उतारकर अस्पताल में रखवाया। मृतक के पास से एक साइड नोट भी मिला है।

जिसमें निगम के ही एक अधिकारी द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया गया था। सुसाइड नोट में मृतक ने नगर निगम मुख्यालय एक्सईएन योगेश कुमावत पर परेशान करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा परिजनों ने एडिशनल कमिश्नर सुरेंद्र यादव पर भी परेशान करने का आरोप लगाए थे। इस पूरे प्रकरण की जांच एसीपी माणक चौक पीयूष कविया कर रहे है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles