हलवाई कैटरर्स समिति चुनाव में रमेश्वर कसाना के समर्थन में जुटे समर्थक

0
36

जयपुर। जयपुर हलवाई कैटरर्स कल्याण समिति के वार्षिक चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समिति के अध्यक्ष पद के दावेदार रमेश्वर कसाना के समर्थन में मानसरोवर स्थित सुमेर पैराडाइज के पास स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समिति से जुड़े हलवाई एवं कैटरर्स समाज के बड़ी संख्या में लोग और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में समर्थकों ने रमेश्वर कसाना का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके समर्थन में उत्साह और जोश नजर आया। समर्थकों ने उन्हें अध्यक्ष पद पर विजयी बनाने की अपील की और एकजुट होकर समर्थन जताया।

कसाना ने कहा कि यदि उन्हें समिति की जिम्मेदारी मिलती है तो समिति के विकास के साथ हलवाई समाज के हित में नए विकल्प और बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समिति से जुड़े किसी सदस्य के साथ दुर्घटना या किसी अन्य तरह की परेशानी होने पर समिति मजबूती से उसके साथ खड़ी रहेगी।

उन्होंने सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित करने और समाज के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एकजुट होकर रमेश्वर कसाना को अध्यक्ष पद पर विजयी बनाने का संकल्प जताया। चुनाव नजदीक आने के साथ ही समिति में चुनावी गतिविधियां और समर्थकों का उत्साह बढ़ता दिखाई दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here