पेपर लीक गिरोह का मास्टरमाइंड सुरेश ढाका भगोड़ा घोषित

0
145

जयपुर। उदयपुर के सुखेर व बेकरिया थाने में दर्ज वरिष्ठ अध्यापक भर्ती पेपर लीक गिरोह का मास्टर माईंड सुरेश ढाका को कोर्ट ने 37 एक्ट का वारंट जारी करने के बाद भगौड़ा घोषित कर दिया। कोर्ट ने पूर्व गिरोह के मास्टर माईंड सुरेश ढाका की संपति कुर्के की थी। लेकिन उसके बाद भी आरोपी का कुछ पता नहीं चला तो कोर्ट ने 37 एक्ट की कार्यवाही करने के पश्चात उसे भगौड़ा घोषित कर दिया। सुरेश ढाका के खिलाफ अब कोर्ट के आदेश से इश्तहार जारी किया जाएगा।

गौरतलब है कि एसओजी की ओर से विशेष लोक अभियोजक भंवर सिंह चौहान ने कोर्ट में कहा कि पेपर लीक गिरोह का सरगना सुरेश ढाका के खिलाफ पूर्व में 37 एक्ट का वारंट जारी किया था। जिसके बाद पुलिस ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन वो नहीं मिला। ऐसे में उसके भविष्य में मिलने की संभावना नहीं है। उसमें उसे भगौड़ा घोषित कर देना चाहिए। कोर्ट के आदेश के बाद सुरेश ढाका को भगौड़ा घोषित कर दिया गया।

कोर्ट ने इन्हे किया भगौड़ा घोषित

कोर्ट ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती पेपर लीक प्रकरण में फरार चल रहे सुरेश विश्नोई, प्रदीप खींचड़,जोगेंद्र सिंह,नेतराम कबबी को भगौड़ा घोषित किया है। भगौड़ा घोषित करने के बाद कोर्ट इन्हे खिलाफ इश्तहार जारी करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here