श्रेया कालरा लॉक अप 2 की असली गेम चेंजर -सोनिया बंसल

0
42
Shreya Kalra is the real game-changer of Lock Upp 2 – Sonia Bansal
Shreya Kalra is the real game-changer of Lock Upp 2 – Sonia Bansal

मुंबई : मनोरंजन जगत में रिश्ते अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन जब कोई कलाकार किसी साथी की प्रतिभा पर खुलकर भरोसा जताता है, तो उसकी अहमियत और बढ़ जाती है। बिग बॉस फेम सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा के लिए यही भरोसा दिखाया है।

सोनिया ने कहा कि श्रेया सिर्फ उनकी अच्छी दोस्त ही नहीं, बल्कि बेहद मेहनती, समर्पित और प्रोफेशनल इंसान हैं। उन्होंने याद किया कि श्रेया पहले उनका इंटरव्यू भी ले चुकी हैं और तभी से उन्होंने उनकी लगन और काम के प्रति ईमानदारी को करीब से देखा है।

सोनिया का विश्वास है कि श्रेया का आत्मविश्वास, समझदारी और सकारात्मक व्यक्तित्व लॉक अप सीज़न 2 में उन्हें अलग पहचान दिलाएगा।

शो शुरू होने से पहले ही मनोरंजन जगत के कई कलाकार और शुभचिंतक श्रेया के समर्थन में सामने आ रहे हैं। ऐसे माहौल में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह इस भरोसे को जीत में बदल पाती हैं। फिलहाल, सोनिया बंसल का समर्थन यह साफ संकेत देता है कि श्रेया कालरा इस सीज़न की सबसे चर्चित और मजबूत दावेदारों में गिनी जा रही हैं।
(अनिल बेदाग)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here