स्वयंसिद्धा–राखी तीज मेला आज से: महिला उद्यमियों के उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी

0
44

जयपुर। लघु उद्योग भारती की जगतपुरा महिला इकाई की ओर से महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से दो दिवसीय ‘स्वयंसिद्धा–राखी तीज मेला 2026’ का आयोजन 8 और 9 अगस्त को किया जाएगा। ‘स्वयंसिद्धा ऑन व्हील्स’ थीम पर आयोजित इस मेले में महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार मेले का शुभारंभ 8 अगस्त को होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जयपुर नगर निगम की पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर होंगी। मेला प्रतिदिन सायं 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक फूड लेन, वर्ल्ड ट्रेड पार्क (डब्ल्यूटीपी) के सामने, जयपुर में आयोजित किया जाएगा।

इस मेले में हस्तशिल्प, फैशन, ज्वेलरी, राखियां, होम डेकोर, गिफ्ट आइटम्स तथा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट फूड स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन का उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है।

आयोजकों ने जयपुर वासियों से सपरिवार मेले में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने और राखी-तीज पर्व की सांस्कृतिक एवं उत्सवी छटा का आनंद लेने का आह्वान किया है। आयोजन का संदेश “घर से बाजार तक—उद्यमिता की नई पहचान” तथा “स्वदेशी उत्पाद अपनाएं और महिला उद्यमिता को नई उड़ान दें” रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here