युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से मिला लटका

0
422

जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में रविवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को युवक का शव पेड़ से लटके होनी की जानकारी दी। पुलिस कंट्रोल रूम ने भांकरोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मामला संदिग्ध होने पर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को मौके पर बुलाया। जहां टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

एएसआई फूला राम चौधरी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल से जानकारी मिलने पर वह टीम के साथ इलाके के लाल्याका बास गांव के पास मुख्य सड़क पर पहुंचे। जहां मुख्य सड़क पर एक फार्म हाउस के पास पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। मामला संदिग्ध होने पर एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। एफएसएल की टीम की ओर से जांच करने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया हैं। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। साथ ही शव की पहचान करने का प्रयास पुलिस टीम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here