मुख्यमंत्री ने सराहा गौमाया का गोमय आधारित पर्यावरण संरक्षण अभियान

0
57

जयपुर। वैश्विक पर्यावरण संरक्षण एवं गौसंवर्धन के क्षेत्र में कार्यरत गौमाया ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल तथा एमएनआईटी-एमआईआईसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय हैकेथॉन में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। देशभर से चयनित 220 स्टार्टअप्स में से तीन चरणों की कठोर चयन प्रक्रिया पार करते हुए गौमाया ने फाइनलिस्ट के रूप में अपनी जगह बनाई।

गौमाया के संस्थापक डॉ. सीताराम गुप्ता ने बताया कि संस्था ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर चुनौती के समाधान के लिए अंतिम संस्कार से होने वाले प्रदूषण को ‘नेट जीरो’ स्तर पर लाने की दिशा में कार्य कर रही है। नीरी (भारत सरकार) के सहयोग तथा नगर निगम जयपुर के साथ हुए करार के तहत विभिन्न समाजों के सहयोग से मोक्षधामों के पर्यावरण अनुकूल विकास का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना कार्बन क्रेडिट के लिए स्विट्जरलैंड के जेनेवा स्थित गोल्ड स्टैंडर्ड से अनुमोदन प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर विश्व की पहली पहल बन चुकी है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में गौमाया को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के समक्ष अपना नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला। प्रस्तुति के बाद मुख्यमंत्री ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नवाचार पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ गौमाता को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here