जयपुर। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल आज (शनिवार) को दोपहर 11.30 से 01.30 बजे तक पुलिस थाना आमेर पर जनसुनवाई करेंगे।
इस दौरान आमेर सर्किल के आमेर,ब्रह्मपुरी एवं जयसिंहपुरा खोर थानों के परिवादियों की जनसुनवाई की जावेगी।
जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुँचाना है ।



















