July 27, 2024, 7:54 am
spot_imgspot_img

मुंह दबाकर महिला की हत्या कर हत्यारा फरार

जयपुर। बगरू थाना इलाके में लूट के इरादे से घर में घुसकर बदमाश ने एक महिला की मुंह दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश अंदर से दरवाजा बंद कर मकान की दत से कूदकर भाग निकला। घटना के समय परिवार के बाकी सदस्य एक शादी में गए थे। वापस लौटने पर उन्हें घटना का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए दस लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने जल्द ही इस हत्याकांड से पर्दा उठाने की बात कहीं है।

थानाधिकारी हरीश चंद सोलंकी ने बताया कि बारवाल की ढाणी लोहरवाड़ा वेदांत सिटी में रहने वाली हीरा देवी (51) पत्नी भीम सिंह की हत्या करना सामने आया है। यहां मृतक महिला अपने बेटे-बहू, पोता-पोती के साथ रहती थी। बीस अप्रैल को बेटा सतीश पत्नी-बच्चों के साथ अजमेर शादी में गया था। 21 अप्रैल की रात बदमाश लूट के इरादे से घर में घुस गया। घर में अकेली मौजूद मिली हीरा देवी ने बदमाश का विरोध किया तो मुंह दबाकर हत्या कर दी। लाश को बेड पर पटक कर हत्यारा फरार हो गया।

रविवार रात करीब 10.40 बजे कॉल करने पर मां हीरा देवी ने फोन नहीं उठाया। बार-बार फोन करने के बाद भी कॉल पिक नहीं किया। बड़े भाई मांगीलाल को कॉल कर भांजे पुलकित को घर भेजने के लिए कहा। भांजा पुलकित और चचेरी बहन माया और मौसी की लड़की अंजली घर पहुंचे। घर का गेट अंदर से बंद था। लाइट भी बंद थी। काफी आवाज लगाने के बाद भी मां हीरा देवी ने जबाव नहीं दिया।

अनहोनी की आशंका पर गेट की कुंदी तोड़कर घर के अंदर गए। घर के अंदर जाकर कमरों में देखा। अंदर वाले कमरे में मां हीरा देवी की लाश बेड पर पड़ी हुई थी। मां की लाश देखकर परिवार के सदस्यों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आस-पास के लोग भी इकट्ठा होकर घर पहुंच गए। मर्डर की सूचना पर बगरू थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। मां हीरा देवी के गले पर चोट के निशान थे। पास ही तकिया पड़ा हुआ था।

मां हीरा देवी की हत्या के बाद बदमाश ने घर को अंदर से लॉक कर दिया था। सभी लाइट बंद कर दी। इससे किसी को शक नहीं हो। उसके बाद छत पर पहुंचा। गेट को बाहर से लॉक कर हत्यारा कूदकर भाग निकला। जब लोग घर पर एकत्रित हुए इस दौरान घर के पास एक मोबाइल की लाइट जलती दिखी। लोगों ने उस युवक को पकड़ लिया। पकड़ा गया राजू छीपा बगरू का रहने वाला है।

नशेड़ी प्रवृत्ति का राजू अक्सर घर के पास आता-जाता रहता था। कई बार उसे घर के आस-पास घूमने से मना भी किया था। संदिग्ध को पकड़ कर लोगों ने बगरू थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस फिलहाल पूछताछ कर जल्द ही हत्या के मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles