February 18, 2025, 12:23 pm
spot_imgspot_img

बारिश के मौसम में देखने लायक होता है इन वाटरफॉल्स का नजारा

इंटरनेट डेस्क। झारखंड में घूमने के लिए बहुत से ऐसे स्थान हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इन स्थानों को देखकर आपको एक सुखद आनंद की अनुभूति होगी। इन स्थलों में मंदिर, झरने, बांध शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा पर्यटकों को झरनो की खूबसूरती मोहित करती है। हम आपको झारखंड के ऐसे ही खास झरनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं

हिरणी फॉल :-

झारखण्ड का यह खूबसूरत नजारा घने जंगलो के बीच घिरा है। झारखण्ड की राजधानी रांची से इसकी दूरी 75 किलोमीटर है। अपने आस-पास के सुंदर दृश्यों के कारण ये जगह पर्यटकों को बहुत पसंद आती है।

सीता फॉल:-

सीता फॉल रांची से 45 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। इसका नाम मां सीता के नाम पर पड़ा है। यह देखने में बहुत ही खूबसूरत है। यहां बहते पानी की आवाज पर्यटकों को शुकून दिलाती है।

रजरप्पा फॉल:-

यहां पर बहुत खूबसूरत मंदिरो का निर्माण हुआ है।जो बहुत लोकप्रिय हैं। यह स्थान दो नदियों के संगम पर स्थित है। यहां नदी की तेज धारा बहती है। पर्यटक यहां पर साल भर आते रहते हैं। यहां बोटिंग भी की जाती है।

जोन्हा फॉल:-

यहां पर भगवान बुद्ध ने नदी में स्नान किया था इसका ये नाम पास के ही एक गांव जोन्हा के नाम पर पड़ा है। यहां की पहाड़ियों के ऊपर से नीचे गिरता कंचन पानी यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेता है।

हुडरू फॉल:-

यहां पर पहाड़ो से गुजरकर स्वर्णरेखा नदी लगभग 320 फिट की ऊंचाई से नीचे गिरती है। जिसका मनोरम जल यहां आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करता है। बारिश के समय में यहां जल-स्तर बढ़ जाता है। इसलिए इन दिनों में यहां आने पर सावधानी बरतें।

दसम फॉल:-

इसकी सुंदरता पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। इसका नाम यहां पर स्थित एक बांघ के नाम पर रखा गया है। यहां पर कांची नदी का एक झरना पहाड़ियों के ऊपर से 144 फिट नीचे गिरता है, जो बहुत ही सुन्दर दिखता है। वहीं यहां पर स्थित प्राकृतिक संसाधनो की बड़ी-बड़ी खदाने आपको देखने को मिलेंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles