चलती ट्रेन से 63 लाख के जेवर और नकदी चोरी करने वाला गिरफ्तार

0
57
Thief who stole jewelry and cash worth ₹63 lakh from a moving train arrested.
Thief who stole jewelry and cash worth ₹63 lakh from a moving train arrested.

जयपुर। राजधानी में चलती ट्रेन के एसी कोच से 63 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 2 लाख रुपए नकद चोरी होने के मामले का जीआरपी जयपुर ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को हरियाणा के महम से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पूरी ज्वेलरी और नकदी बरामद कर ली है।

जीआरपी अजमेर के एसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि चेन्नई निवासी जे. रोशन कुमार ने जयपुर जीआरपी थाने में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट के अनुसार 1 मई को वह परिवार सहित ट्रेन से चेन्नई से जयपुर आ रहे थे। दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने पर उन्होंने अपना ट्रॉली बैग एसी कोच की गैलरी में रख दिया। दुर्गापुरा स्टेशन पर उतरने के बाद परिवार रायपुर पहुंचा, जहां बैग खोलने पर ज्वेलरी बॉक्स और 2 लाख रुपए नकद गायब मिले।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी जयपुर थानाधिकारी अरुण चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने ट्रेन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें संदिग्ध युवक बैग से सामान निकालते दिखाई दिए। जांच में सामने आया कि आरोपी सांगानेर स्टेशन के पास आउटर पर उतरकर ऑटो से चौमूं पुलिया पहुंचे और वहां से हरियाणा रोडवेज बस में फरार हो गए।

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से हरियाणा के महम क्षेत्र में दबिश देकर मुख्य आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 63 लाख रुपए के जेवरात और 2 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं।

इस कार्रवाई में जीआरपी के एएसआई जगदीश और आसिफ खान की विशेष भूमिका रही। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ट्रेन में हुई अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here