चोरों ने तीन मकानों को बनाया निशाना, ले गए लाखों रुपए के जेवरात-नगदी

0
340

जयपुर। शहर में चोरों की धमाचौकड़ी जारी है। पुलिस की गश्त व्यवस्था को धत्ता बताकर चोर तीन सूने मकानों को निशाना बनाकर नकदी व जेवरात ले गए। विद्याविहार कॉलोनी जगतपुरा निवासी स्वरूप सिंह ने खोह नागोरियान थाने में मामला दर्ज करवाया कि उसके मकान में दो चोर घुसे और अलमारी से दो लाख रुपए और सोने के चांदी के जेवरात ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी है। सीसीटीवी फुटेज में चोर दीवार फांदकर मकान में घुसते है और मुख्य गेट का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। चोर करीब आधा घंटे तक मकान में रुके।

जनता कॉलोनी निवासी गिरधर शर्मा ने आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह घर से तीन दिन से बाहर था पीछे से चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दो गैस सिलेण्डर, अलमारी से 13 हजार रुपए, पीतल के तीन भगोने, कडाई सहित अन्य सामान ले गए। घटना का पता उसे मकान पर लौटने पर लगा। इस पर पीडित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने साक्ष्य लेकर जांच शुरू कर दी है।

लालजी सांड का रास्ता निवासी मुकेश कुमार जैन ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया कि चोर गली की दुकान की छत पर चढ़कर वहां से कमरे की खिड़की का सरिया और पल्ला तोड़कर अंदर घुसे और मकान से 15 हजार रुपए, सोने चांदी के जेवरात, बाथरुम से नल-टोटी सहित अन्य सामान ले गए। घटना का पता पीडित परिवार को सुबह उठने पर लगा। इस पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने साक्ष्य लेकर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here