कारखाने से लोडिंग वाहन में सताईस लाख का लोहे का सामान भरकर ले गए चोर

0
423

जयपुर। रामनगरिया थाना इलाके में चोर एक लोहे के कारखाने से सताईस लाख रुपए का लोहा चोरी कर ले गए। बदमाश एक लोडिंग वाहन में सवार होकर आए और शटर ऊंचाकर 27 सौ किलो लोहा गाडी में भरकर ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल किशन सिंह ने बताया कि जगतपुरा निवासी अब्दुल हकीम (34) ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी आनन्द विहार पृथ्वी मार्केट में लोहे का सामान बनाने का कारखाना है।

28 अप्रेल की रात को रोज की तरह कारखाना बंद कर वह घर चले गए। पीछे से से चोर बाहर लगे कैमरों को तोड़ने के बाद कारखाने का शटर तोड़कर अंदर घुसे। कारखाने में तैयार बना रखा करीब सताईस लाख रुपए का सामान चुराया। किसी लोडिंग वाहन में चोरी किया सामान भरकर फरार हो गए। चोरी गए सामान में 1100 किलो की अलग-अलग ग्रील, 500 किलो की रेलिंग, कटर मशीन-4, वेल्डिंग मशीन-2, 600 किलो के दो मेन गेट और 500 किलो का कच्चा माल शामिल है। अगले दिन सुबह कारखाने पर आने पर चोरी का पता चला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here