लोकप्रिय कर्मचारी नेता हनुमान सिंह जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

0
44
Tribute on the death anniversary of Hanuman Singh Ji.
Tribute on the death anniversary of Hanuman Singh Ji.

जयपुर। राज्य कर्मचारियों की दमदार आवाज़ रहे लोकप्रिय कर्मचारी नेता एवं कुशल खेल प्रशासक स्व. हनुमान सिंह खंगारोत की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को यूथ हॉस्टल, जयपुर में श्रद्धांजलि एवं पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बुधवार सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक चला।

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के संरक्षक डॉ. तेजराज सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष यश प्रताप सिंह ने बताया कि स्व. हनुमान सिंह जी ने अपना संपूर्ण जीवन कर्मचारी हितों एवं खेल विकास के लिए समर्पित किया था। उनकी स्मृति को जीवंत रखने हेतु प्रदेश के लगभग सभी जिलों में खिलाड़ियों, खेल संघों एवं राज्य कर्मचारियों द्वारा श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर यूथ हॉस्टल परिसर में पौधा रोपण कर स्व. खंगारोत जी को पर्यावरण के प्रति समर्पित श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि स्व. हनुमान सिंह जी केवल एक नेता नहीं, बल्कि कर्मचारियों के अधिकारों के सजग प्रहरी एवं युवा खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत थे। उनके संघर्ष और सिद्धांत आज भी हम सभी को दिशा देते हैं।

कार्यक्रम सह संयोजक महेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि इस अवसर पर श्री राजपूत सभा के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह, महामंत्री धीर सिंह शेखावत, समाजसेवी जयभरत राठौड़, उम्मेद सिंह, खंगारोत, विकास जैन, अधिवक्ता राजेश कर्नल, खेल प्रबंधक रणविजय सिंह चंपावत, नरेंद्र भूरिया,पूर्व खेल अधिकारी महेश चंद सैनी, पूर्व राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हरिमोहन बिजली, गोपाल शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राजेंद्र सिंह राजावत सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, राष्ट्रीय/अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी, खेल संघों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में राज्य कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने स्व. हनुमान सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here