भवानी निकेतन में 22 जून को सजेगा ‘महिला शक्ति महा-वॉकथॉन’ का मंच

0
40

जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर की धरा एक बार फिर एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। रॉयल राजपूत संगठन की ओर से आगामी 22 जून को महिलाओं के लिए एक विशाल “महिला शक्ति महा-वॉकथॉन” का आयोजन किया जा रहा है। सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन प्रांगण में होने वाले इस गौरवशाली आयोजन को लेकर राजधानी की महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ललितेश शेखावत ने आयोजन के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस महा-वॉकथॉन का मुख्य ध्येय महिला सशक्तिकरण को धरातल पर बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा इस आयोजन के माध्यम से हम महिलाओं के भीतर छिपी असीम ऊर्जा और प्रतिभा को समाज के सामने लाना चाहते हैं। यह महा-वॉकथॉन केवल एक वॉक नहीं, बल्कि महिला एकजुटता, उनके गौरव और आत्म-सम्मान का एक सशक्त संदेश होगा।

संगठन की मीडिया प्रभारी जयश्री राठौड़ ने बताया कि इस विशाल महा-वॉकथॉन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आयोजन में जयपुर और आसपास के क्षेत्रों से बहुत बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने की संभावना है।

जयश्री राठौड़ ने आगे बताया कि कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद और सुचारू बनाए रखने के लिए इस बार सीटें सीमित रखी गई हैं, ताकि हर प्रतिभागी को बेहतर अनुभव मिल सके। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस बड़े आयोजन की सफलता के लिए अभी से युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here