July 27, 2024, 10:07 am
spot_imgspot_img

ससुराल वालों के परेशान होकर युवक ने लगाया फांसी का फंदा

जयपुर। विश्वकर्मा थाना इलाके में फंदा लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मरने से पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा है। बताया जा रहा है कि उसका पत्नी से झगड़ा चल रहा था। सुसाइड नोट में ससुराल वालों के परेशान करने के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई ने सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है।


एएसआई डालचन्द ने बताया कि डीडवाना कुचामन सिटी निवासी जोधराज जांगीड़ ने आत्महत्या की है जो सुरज नगर विश्वकर्मा में किराए के मकान में रहता था। जोधराम ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। काफी समय तक बाहर नहीं आने पर पड़ोसी उसके कमरे में गया तो जोधराम फंदे से लटका मिला। आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतारकर मोर्चरी में भिजवाया।


जोधराम और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा रहता था। पिछले कुछ दिनों से जोधराम का अपनी पत्नी ज्योति और ससुराल वालों से झगड़ा चल रहा था। जोधराम ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें अपनी ससुराल के लोगों की ओर से परेशान होकर सुसाइड करने की बात लिखी है। थाने में मृतक जोधराम के बड़े भाई हंसराज ने सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles