साइबर म्यूल हंटर अभियान में दो आरोपी गिरफ्तार

0
42
Two Accused Arrested in 'Cyber ​​Mule Hunter' Campaign
Two Accused Arrested in 'Cyber ​​Mule Hunter' Campaign

जयपुर। जालूपुरा थाना पुलिस ने साइबर म्यूल हंटर अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बी हजार रुपये का इनामी अपराधी समुन्दर दमामी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को अजमेर और डीडवाना-कुचामन से गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा ने बताया कि जालूपुरा थाना पुलिस ने साइबर म्यूल हंटर अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए समुन्दर दमामी निवासी अजमेर और महिपाल सिंह राठौड़ निवासी डीडवाना-कुचामन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के लोगों से किराये पर बैंक खाते लेकर उनमें साइबर ठगी की राशि ट्रांसफर करवाते थे। बाद में रकम निकालकर दूसरे खातों में रोटेट की जाती थी।

इस प्रकरण में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी हवा सिंह मंगवा, झबरमल, अनिल कुमार, शिवराज और कमलेश कुमार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here