दो बहनों ने एक साथ हासिल की पीएचडी: शोध कार्य से बढ़ाया क्षेत्र का मान

0
69
Two sisters achieved PhD together: Research work enhanced the prestige of the region
Two sisters achieved PhD together: Research work enhanced the prestige of the region

जयपुर। महाराज विनायक ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मोनिका पालीवाल और राखी पालीवाल ने एक साथ पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर परिवार,समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों बहनों का शोध कार्य प्रोफेसर डॉ. महेंद्र तिवारी के निर्देशन में सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ।

मोनिका पालीवाल ने “भारत में अधिकारों की रक्षा में मीडिया की भूमिका : हेट स्पीच से बचाव के विशेष संदर्भ में एक विश्लेषणात्मक अध्ययन” विषय पर शोध किया। अपने शोध में उन्होंने भारतीय परिप्रेक्ष्य में नागरिक अधिकारों की सुरक्षा तथा हेट स्पीच से संरक्षण में मीडिया की भूमिका का विस्तृत एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया है।

वहीं राखी पालीवाल ने “भारत में महिला कामगारों के लिए श्रम कानूनों के कार्यान्वयन पर एक विश्लेषणात्मक अध्ययन” विषय पर शोध कार्य किया। शोध में उन्होंने महिला श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए बनाए गए श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, उनकी उपयोगिता तथा उनसे जुड़ी चुनौतियों का विस्तार से विश्लेषण किया।

दोनों बहनों की इस उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों, शिक्षाविदों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here