इनामी भूमाफिया विष्णु शर्मा गिरफ्तार, पक्के निर्माण तोड़कर प्लॉटों पर करता था कब्जा

0
53
Wanted land mafia figure Vishnu Sharma arrested.
Wanted land mafia figure Vishnu Sharma arrested.

जयपुर। जयपुर शहर में भूमाफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जामडोली थाना क्षेत्र की विवादित महेश विहार कॉलोनी में अवैध कब्जे करने वाले इनामी आरोपी विष्णु शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ प्लॉटों और मकानों पर जबरन कब्जा करने के संबंध में करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजिता शर्मा के अनुसार महेश विहार कॉलोनी में विष्णु शर्मा अपने सहयोगियों अजीत सिंह घासी गुर्जर एवं अन्य लोगों के साथ मिलकर संगठित रूप से अवैध कब्जों की गतिविधियों में शामिल था। आरोप है कि गिरोह भूखंड मालिकों के पक्के निर्माणों को तोड़कर जमीन पर कब्जा कर लेता था और रातों-रात बाउंड्रीवॉल तथा कमरे बनवा देता था। इससे परेशान होकर कई भूखंडधारियों ने जामडोली थाने में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए थे।

जामडोली थानाधिकारी रतन सिंह कविया ने बताया कि टीम ने वांछित आरोपियों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और लोकेशन का विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से जयपुर शहर के विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।

इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी विष्णु शर्मा (32) निवासी भाजुपुरा बस्सी तथा हाल विजयपुर रोड जामडोली को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही भूमाफिया गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here