अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने वाली महिला गिरफ्तार

0
521

जयपुर। जवाहर नगर थाना पुलिस ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 0.49 अवैध मादक पदार्थ स्मैक और साढ़े सात हजार रुपये की नकदी बरामद की है। फिलहाल आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व सुमन चौधरी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने वाली महिला केसरी देवी निवासी जवाहर नगर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से 0.49 अवैध मादक पदार्थ स्मैक और साढ़े सात हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस आरोपित महिला से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here