मेकअप सेमिनार में महिलाओं ने सीखे मेकअप के हुनर

0
42
Women learned makeup skills at a makeup seminar.
Women learned makeup skills at a makeup seminar.

जयपुर। नेशनल ब्यूटी एसोसिएशन के तत्वावधान में एक दिवसीय मेकअप सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट वंशिका शर्मा, अल्का मारोटिया और हेयर आर्टिस्ट ललिता ने मंच पर विभिन्न मेकअप तकनीकों का प्रदर्शन कर महिलाओं और युवतियों को मेकअप के हुनर सिखाए।

सेमिनार में 250 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने मेकअप की आधुनिक तकनीकों,बेहतर प्रस्तुति और व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी। प्रतिभागियों ने मंच पर किए गए मेकअप डेमो के माध्यम से ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी नई तकनीकें सीखीं।

नेशनल ब्यूटी एसोसिएशन की फाउंडर शीलू सैनी ने कहा कि इस तरह के मेकअप सेमिनार लगातार आयोजित होने चाहिए,ताकि महिलाएं नए हुनर सीख कर रोजगार के अवसर हासिल कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नृत्यम् फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं संस्थापक काजल सैनी रहीं। इस दौरान रामजीलाल सैनी,लल्लूलाल सैनी,धर्मेन्द्र सहित संस्था की टीम मौजूद रही। आयोजन में महिलाओं को ब्यूटी एवं मेकअप क्षेत्र में कौशल विकास के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here