श्री सैन जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

0
429

जयपुर। श्री सैन जयंती महोत्सव समिति,जयपुर के तत्वावधान में इमली का चौराहा,जलाल मुंशी का रास्ता पुरानी बस्ती में श्री सेन महाराज की 725वीं जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भक्त शिरोमणी सैन जी महाराज के मंदिर को अलौकिक तरीके से रंग-बिरंगे फूलों से और लाइटो से सजाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा निकाली।

जिसमें पारंपरिक परिधान में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाती हुई कलश यात्रा में शामिल हुई।26वीं इस कलश यात्रा में महिलाएं पुरानी बस्ती से कलश यात्रा में शामिल हुई विभिन्न मार्गो से होती हुई पारीक कॉलेज के पास स्थित सैन मंदिर पहुंची। जहां पर समाज के लोगों ने कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसी के साथ कलश यात्रा का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here