विदेशी युवाओं ने किया भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आतिथ्य का अनुभव

0
36

जयपुर। लॉयंस इंटरनेशनल मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 321 भारत के इंटरनेशनल यूथ कैंप एंड एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जयपुर पहुंचे विदेशी प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आतिथ्य का अनुभव किया। लाइओंस क्लब अध्यक्ष, प्रीती सक्सैना ने बतया कि क्लब द्वारा आयोजित यूथ कैंप एंड एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत विदेश से आये नीदरलैंड्स के स्टेइन ज़्वार्ट, तुर्की के एमरे फेरिक और कैन सेंकायिर; इटली के एलेओनोरा एकर; ब्राज़ील के इसाडोरा सिल्वा; स्विट्जरलैंड के नैलाह पुल्वर ने भाग लिया।

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन, संजीव गुप्ता और एमडी चेयरमैन, यूथ कैंप एंड एक्सचेंज प्रोग्राम, विनीत गोयल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन और सहयोग के लिए आयोजन समिति ने अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम को सम्मान-पत्र देकर धन्यवाद दिया। सम्मान-पत्र में कहा कि टीम ने विदेशी मेहमानों का दिल से स्वागत किया और पूरे प्रवास के दौरान उनका विशेष ध्यान रखा। इससे प्रतिभागियों को भारतीय संस्कृति, रीति-रिवाजों और पारिवारिक मूल्यों को करीब से जानने और समझने का मौका मिला। सभी प्रतिभागी भारत से अपने साथ अच्छी यादें और नई दोस्तियां लेकर लौटेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव लॉयन एम.एम. पालीवाल, पीडीजी लॉयन आलोक अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन लॉयन दीपक शर्मा तथा संस्थापक सदस्य लॉयन सुधीर जैन, लॉयन अजय अग्रवाल, लॉयन तेजेन्द्र गर्ग और लॉयन विनय पाराशर का विशेष योगदान रहा। वहीं लियो सिमरन, लियो आरती, लियो जेगाकाशु, लियो मेहक और वैष्णवी ने भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here