परशुराम जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर में 237 यूनिट रक्त एकत्रित

0
197
237 units of blood collected in blood donation camp on Parshuram birth anniversary
237 units of blood collected in blood donation camp on Parshuram birth anniversary

जयपुर। विप्र सेना विद्याधर नगर विधानसभा की ओर से परशुराम जन्मोत्सव पर विद्याधरनगर के शेखावटी हॉस्पिटल में सातवां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 237 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। रक्तदान में एकत्रित हुए इस रक्त को जरुरतमंदों के लिए ब्लेड बैंक को सुपुर्द किया गया है।

अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवारी, हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, राजस्थान गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय हरितवाल, राजपाल शर्मा, पार्षद दिनेश कांवट, पार्षद प्रदीप तिवारी, पूर्व पार्षद मंजू शर्मा, पूर्व पार्षद कौशल शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here