April 20, 2025, 9:45 pm
spot_imgspot_img

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आज:1100 महिलाओं की मंगल कलश यात्रा

जयपुर। विश्व शांति और राष्ट्र जागरण के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आगरा रोड स्थित ग्रीन पार्क पंचमुखी महादेव मंदिर में 15 से 19 अप्रेल तक 24 कुंडीय शक्ति संवद्र्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को स्थानीय लोगों के सहयोग से गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम संयोजक अनिल खंडेलवाल ने बताया कि गायत्री परिवार राजस्थान जोन के समन्वयक ओमप्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

सोमवार को यज्ञशाला, देव मंच को अंतिम रूप दिया गया। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के सह व्यवस्थापक मणिशंकर पाटीदार के निर्देशन में रामकिशोर शर्मा, महावीर माहेश्वरी, ऋतिक खंडेलवाल सहित अन्य ने दिनभर श्रमदान किया। मंगलवार को शाम चार बजे आगरा रोड पर बाल्टी फैक्ट्री के पास स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से गाजेबाजे और स्वरूप झांकियों के साथ कलशयात्रा निकाली जाएगी। इसमें 1100 से अधिक महिलाएं सिर पर कलश लेकर मंगल गीत गाती चलेंगी। कलश के ऊपर हरियाली बढ़ाने का संदेश देने के लिए ज्वारे होंगे।

वहीं पुरुष कार्यकर्ता हाथों में पीले ध्वज और सद्वाक्य लिखी तख्तियां थामे जयघोष लगाते हुए चलेंगे। भारत माता, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई और महाराणा प्रताप की स्वरूप झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। राम दरबार की झांकी भी कलश शोभायात्रा का हिस्सा होगी। कलशयात्रा हाइवे के किनारे सर्विस रोड होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पहुंचेगी। विभिन्न संस्थाओं की ओर से पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।

संगीतमय प्रवचन बुधवार को

बुधवार को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक संगीतमय प्रवचन होंगे। गुरुवार, 17 अप्रेल को सुबह आठ बजे से देव पूजन और गायत्री महायज्ञ होगा। इसी दिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक कार्यकर्ता गोष्ठी और संगीतमय प्रवचन होंगे। शुक्रवार, 18 अप्रेल को सुबह आठ बजे से गायत्री महायज्ञ और विभिन्न संस्कार कराए जाएंगे। दोपहर दो से शाम पांच बजे तक संगीतमय प्रवचन होंगे। शाम सात से रात्रि नौ बजे तक राष्ट्र जागरण दीप महायज्ञ होगा। शनिवार, 19 अप्रेल को सुबह आठ बजे से गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार होंगे। गुरु दीक्षा संस्कार विशेष रूप से कराया जाएगा। नशा मुक्ति संकल्प के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। दोपहर एक बजे शांतिकुंज से आई टोली की विदाई होगी।

नारी जागरण की गतिविधियों को देंगे बढ़ावा:

आगरा रोड पर बसी नई कॉलोनियों में शिक्षा, संस्कार, स्वावलंबन, नशा मुक्ति, नारी जागरण, कुरीति उन्मूलन, वृक्षारोपण की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यह महायज्ञ हो रहा है। स्थानीय लोगों को साथ लेकर गायत्री परिवार के सातों आंदोलनों का संचालन किया जाएगा। यह यज्ञ पूरी तरह नि:शुल्क है। किसी भी जाति, वर्ग के लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। आगरा रोड की 24 कॉलोनियों की प्रमुख रूप से भागादारी होगी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles