जयपुर। जिला अंधता निवारण समिति एवं एसआरके हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 40 मरीजों को लाभ मिला। इस दौरान आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया।
शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की जांच के बाद चयनित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया गया। ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों के लिए अस्पताल में भर्ती, भोजन तथा आने-जाने की व्यवस्था भी निःशुल्क की गई।
शिविर में डॉ. अनुभूति शर्मा और डॉ. नीलम ने सेवाएं दीं। डॉ. अनुभूति शर्मा ने बताया कि इस तरह के नेत्र चिकित्सा शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। अब तक हजारों मरीज इन शिविरों का लाभ उठा चुके हैं और बड़ी संख्या में मरीजों के निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अगला निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 28 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।



















