दीपावली पर जगमगाएगा जयपुर: स्वच्छता के रंग में सजेगा शहर

0
43
Diwali celebrations are on the rise
Diwali celebrations are on the rise

जयपुर। दीपावली को देखते हुए जयपुर को स्वच्छ, सुंदर और रोशन बनाने के लिए नगर निगम जयपुर ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। महापौर सुनील कोठारी ने अधिकारियों को सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। दीपावली के दौरान अतिरिक्त कार्यभार को देखते हुए निगम की ओर से अतिरिक्त संसाधन भी लगाए जाएंगे।

महापौर ने बताया कि शहर में 10 हजार नई लाइटें लगाई जाएंगी। इससे प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों, चौराहों और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी। वहीं प्रमुख बाजारों, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सफाई व्यवस्था की जाएगी।

स्वच्छोत्सव से जुड़ा दीपावली पर्व

नगर निगम की ओर से दीपावली की तैयारियों को ‘स्वच्छोत्सव’ से जोड़ा गया है। इसके तहत प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई, कचरे का त्वरित उठाव तथा सजावट से निकलने वाले अपशिष्ट का समुचित निस्तारण किया जाएगा। आमजन को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी होंगी।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपावली के दौरान सफाई और प्रकाश व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त संसाधनों की तैनाती और प्रमुख स्थानों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए। निगम का उद्देश्य ‘रोशनी का पर्व-स्वच्छता का उत्सव’ की भावना के साथ शहरवासियों को स्वच्छ, सुंदर और जगमगाता जयपुर उपलब्ध कराना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here