उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का किया सम्मान

0
379
Honored Deputy Chief Minister Dr. Premchand Bairwa ​
Honored Deputy Chief Minister Dr. Premchand Bairwa ​

जयपुर। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री व तकनीकी शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा एवं हौम्योपैथी (आयुष) विभाग, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का भारतीय जैविक किसान उत्पादक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता ने अभिनंदन किया। डॉ. अतुल गुप्ता ने उप मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।

साथ ही अतुल गुप्ता ने आयुर्वेद में बेहद उपयोगी औषधीय पौधों की खेती को लेकर डॉ. प्रेमचंद बैरवा से चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में औषधीय व जैविक खेती को बढावा देने के लिए विभागीय स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने का आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here