सुनार ने हड़पा 15 लाख का सोना

0
407

जयपुर। एक युवक ने जेवरात बनाने के लिए सुनार को सोना दिया था लेकिन उसकी नीयत बिगड़ गई। आरोपी ने उसका 250 ग्राम सोना हड़प लिया। घटना के सम्बंध में पीडित ने रामगंज थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार घी वालों का रास्ता निवासी गणेश सामान्ता ने मामला दर्ज करवाया कि उसने करीब 15 लाख रुपए का सोना वेस्ट बंगाल निवासी रविशंकर को जेवरात बनाने को दिया था। आरोपी ने जेवरात बनाने के बजाय सोना ही हड़प लिया। आरोपी अब सोना देने से इनंकार कर रहा है।


जांच अधिकारी एएसआई बबरूभान ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी को पीडित ने 250 ग्राम सोना जेवरात बनाने को दिया था। इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here