इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी फंदा लगाकर दी जान

0
447

जयपुर। आमेर थाना इलाके में शनिवार देर रात एक छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर रविवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतार मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के अनुसार तिजारा अलवर निवासी 22 वर्षीय हितेश प्रजापत कूकस में स्थित आर्य कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। वह कूकस में ही स्थित वृंदावन हॉस्टल में रहता था। जिसने शनिवार देर रात उसने अपने कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लगा लिया। घटना का पता रविवार सुबह सफाई करने वाला पहुंचा तब लगा। सफाईकर्मी ने हितेश के कमरे का दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर हॉस्टल संचालक को जानकारी दी। इस खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से लटका मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए।

थानाधिकारी अंतिम शर्मा ने बताया कि हितेश इंजीनियरिंग का छात्र था। जिसने शनिवार रात को उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here