लुटेरी दुल्हन शादी के तीन बाद घर से ले भागी सोने-चांद के जेवरात और नकदी

0
283

जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके में सोने-चांद के जेवरात और नकदी लेकर एक दुल्हन के भागने का मामला सामने आया है। पुलिस जानकारी के अनुसार तीन लाख रुपए में सौदा तय कर शादी करवाई गई थी। तीन दिन ससुराल में ठहरने के बाद लुटेरी दुल्हन भाग निकली। हरमाड़ा थाने में दूल्हे की बहन ने मामला दर्ज करवाया है। एएसआई सुलतान सिंह ने बताया कि हरमाड़ा निवासी महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि सितम्बर-2023 में वह पति के साथ बिहार गई थी। वहां उनकी मुलाकात सुरेश कुमावत से हुई। पितरों की पूजा करने के बाद तीनों धर्मशाला में ठहरे। बातचीत के दौरान भाई की शादी की बात बताया।

आरोपी सुरेश कुमावत ने बताया कि उसका काम ही शादी करवाना है। 4 अक्टूबर को पति-पत्नी जयपुर आ गए। करीब 20 दिन बाद सुरेश कुमावत ने सम्पर्क कर कहा- उनके ही भाई की शादी की व्यवस्था में लग रहा हूं। अगले दिन परिचित मोहन कुमावत को भाई को देखकर बातचीत करके आने के लिए भेजा। बातचीत के दौरान शादी के एवज में 3 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। किराए की टैक्सी कर वह बनारस ले गए। 27 अक्टूबर को स्टाम्प पर लिखा-पढ़ी कर लड़की से शादी करवा दी।

अगले दिन दुल्हन को लेकर घर आ गए। 31 अक्टूबर को सुबह जागने पर दुल्हन गायब मिली। अलमारी में रखा सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की पायजेब व बिछिया और कैश गायब मिला। शादी करवाने वालों से संपर्क करने पर धोखे का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here