दोस्ती गांठ कर युवती से दुष्कर्म

0
236

जयपुर। जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में फोन पर बातचीत के दौरान युवती से दोस्ती कर रेप का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा किया। लिव-इन में रखकर उसके अश्लील वीडियो बना लिए। मामले की जांच एसीपी आमेर शिवरतन गोदारा कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि जयसिंहपुरा निवासी 24 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि साल 2016 में उसके पास रॉन्ग नंबर से फोन आया था। उसकी बातचीत अफजल से हुई थी। लगातार मोबाइल पर बातचीत होने पर दोनों में दोस्ती हो गई। आरोपी अफजल उससे मिलने आने लगा। आरोप है कि साल-2020 में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। फिर दोनों लिव-इन में रहने लगे। आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। देह शोषण के दौरान बनाए अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

होटल में मिलने बुलाकर युवती से दुष्कर्म

शिप्रापथ थाना इलाके में मिलने बुलाकर होटल में युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीडिता को लोन का झांसा देकर मिलने बुलाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि कोटा निवासी 20 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि वह जयपुर में एक हॉस्टल में रहती है। 10 अप्रेल को उसकी मुलाकात सुनील नाम के लड़के से हुई थी।

बातचीत के दौरान उसने महिलाओं का लोन दिलाने का काम करने बताया। कम ब्याज पर उसको भी लोन दिलाने का झांसा दिया। 19 अप्रैल की रात होटल में रुकना बता कर लोन के बहाने मिलने बुलाया। होटल में जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मुंह दबाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here