दो भाईयों से मारपीट: जान बचाकर भागे तो बदमाशों ने बाइक में लगाई आग

0
338

जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में कुछ बदमाशों ने दो भाईयों से मारपीट की। भाई मौके से किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले तो बदमाशों ने उनकी बाइक में आग लगा दी। इस पर पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सिंदौली निवासी पूरण मल बैरवा ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने भाई के साथ गोनेर बाजार गया था । भाई एक लाइब्रेरी में पढाई करता है। गोनेर में एक शोरूम के बाहर खड़े रहने के दौरान गौरव जांगिड और कमल योगी वहां पर आए और उसके भाई से मारपीट शुरू कर दी। उसने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस दौरान दोनों वहां से किसी तरह जान बचाकर भाग निकले , लेकिन बदमाशों ने पीछे से उनकी बाइक में आग लगा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here