ट्रक की टक्कर से हाइटेंशन लाइन पर गिरा लाइट का पोल, हादसा टला

0
253

जयपुर। करणी विहार थाना इलाके के धाबास रोड पर निम्बार्क मंदिर हीरापुरा में एक ट्रक की टक्कर से लाइट का पोल हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। गनीमत रहीं कि इस दौरान वहां से कोई गुजर नहीं रहा था और बिजली का तार भी नहीं टूटा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विद्युत विभाग को सूचना देकर तार से लाइट के पोल को हटवाया। पुलिस इस मामले में ट्रक चालक की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि धाबास रोड देखरेख के अभाव में खस्ताहाल है। इसके चलते आए दिन यहां पर हादसे होते रहते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here