रात में प्रेमी के साथ शराब पार्टी, सुबह मृत मिली महिला

0
228
death
death

जयपुर। गांधी नगर थाना इलाके में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। महिला ने रात को प्रेमी के साथ शराब पार्टी की थी। सुबह महिला मृत अवस्था में पड़ी मिली। महिला के मुंह से झाग निकल रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

थानाधिकारी राजकुमार मीना ने बताया कि मृतका कविता बैरवा (30) झालाना डूंगरी गांधी नगर की रहने वाली थी। वह पिछले तीन-चार साल से किराना की दुकान करने वाले मनीष खटीक के साथ लिव-इन में रह रही थी। रविवार देर रात तक कविता और मनीष ने शराब पार्टी की थी। देर रात करीब 2 बजे शराब पार्टी कर सोए थे। सोमवार सुबह उठने पर कविता के मुंह से झाग निकलते दिखे। सुबह जब वह नहीं उठी तो उसे जगाने का प्रयास किया तो उसके मृत होने का पता चला। सूचना पर गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।। पुलिस प्रथम दृष्टया जांच में जहर के सेवन से कविता की मौत होना मान रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here