शादी कराने का झांसा देकर 3.50 लाख ठगे

0
172

जयपुर। कानोता थाना इलाके में शादी कराने का झांसा देकर 3.50 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि केशव नगर कानोता निवासी मुकेश कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि उसके साथ बिलाल नाम का लड़का काम करता था। बातचीत के दौरान आरोपी बिलाल ने उसे बताया कि उसके माता-पिता शादी करवाने का काम करते है।

जो उसकी भी शादी करवा देंगे। इसके लिए तुम्हें बड़ा बिजनेस करना पड़ेगा, जिसका तरीका भी मेरे पिता ही बताएंगे। पिता ने मिलवाने पर उन्होंने तेलंगाना से खुली बीडी व मछली का थोक बिजनेस करने की कहा। बिजनेस करवाने के लिए भी अलग-अलग मोबाइल नंबर बताकर रुपए ट्रांसफर करवाने के साथ करीब 3.50 लाख रुपए ले लिए।

शादी के लिए सुंदर-सी लड़की देखने की कहकर उसको झूठ बोलकर फांसते रहे। लम्बे समय तक शादी कराने की कहकर बिजनेस के लिए रुपए लेने का झांसा दिया गया। अपने दिए रुपए मांगने पर आरोपियों ने धमकाया। कॉन्टैक्ट करने के लिए आरोपियों के घर जाने पर लॉक लगे मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here