श्री सरस निकुंज में डोल उत्सव 14 मार्च को

0
253

जयपुर। सुभाष चौक पानो का दरीबा स्थित आचार्य पीठ श्री सरस निकुंज में 14 मार्च को शाम सात से रात्रि नौ बजे तक श्री ठाकुर राधा सरस विहारी जू सरकार का फूलडोल उत्सव मनाया जाएगा। पुष्पों से सुसज्जित झूला झांकी के दर्शन होंगे और पदावलियों का गायन किया जाएगाा। श्री शुक सम्प्रदाय पीठाधीश अलबेली माधुरी शरण महाराज के सानिध्य में ठाकुर जी सरकार के श्रम निवारण के लिए विविध भाव स्वरूप से सेवा करते हुए झांकी का दर्शन कराया जाएगा।

सरस परिकर के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि बंसत महोत्सव से होरी के निमंत्रण के साथ गुलाल अर्पित करते हुए होरी बृज रसिया पदावलियों का गायन किया गया। अब ठाकुर जी सरकार के परिश्रम भाव को सुख प्रदान करने के लिए इत्र, चंदन को उनके अंगों पर धारण कराया जाएगा। मधुर मिष्ठ, शीतल पेय के भोग अर्पित किए जाएंगे। मधुर संगीत के साथ पोढ़ावनी (शयन) दर्शन के साथ इस महोत्सव का विश्राम होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here