10 स्कूलों के 3000 विद्यार्थियों को मिलावट जांच के तरीके बताए

0
43

जयपुर। ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत चलाए जा रहे ‘सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान’ अभियान के अंतर्गत जयपुर द्वितीय में ईट राइट स्कूल अभियान की शुरुआत की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल के निर्देशन में 10 विद्यालयों के करीब 3000 विद्यार्थियों को स्वस्थ खान-पान और खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान के तरीकों की जानकारी दी गई।

केंद्रीय विद्यालय नंबर-5, स्प्रिंगफील्ड स्कूल, महात्मा गांधी विद्यालय गोलियावास, कल्याणपुरा, कुमावतों की ढाणी, सांगानेर, दुर्गापुरा, प्रताप नगर सेक्टर-8, महर्षि गौतम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मालवीय नगर और राजकीय विद्यालय जोबनेर में विद्यार्थियों को ईट राइट इंडिया के तहत चलाए जा रहे ईट राइट स्कूल अभियान की जानकारी दी गई। राजकीय विद्यालयों से मिड-डे मील के खाद्य नमूने भी लिए गए।

विद्यार्थियों को स्वस्थ भोजन, श्री अन्न का महत्व, टिकाऊ खाद्य पदार्थ, पैक्ड खाद्य सामग्री पर लेबल की जानकारी और घर पर खाद्य पदार्थों की मिलावट जांचने की सरल विधियां बताई गईं। उन्हें जंक फूड से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ भोजन अपनाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सुरक्षित, असुरक्षित और घटिया खाद्य पदार्थों के बीच अंतर भी समझाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here