सीकर में संतों का आध्यात्मिक मिलन: इंद्रेश महाराज से मिले संत-महात्मा

0
42

जयपुर। सीकर स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम मंगलवार को आध्यात्मिक संत मिलन का साक्षी बना। प्रेम प्रकाश मंडल के विभिन्न आश्रमों से आए संत-महात्माओं ने कथा वाचक इंद्रेश महाराज से भेंट की। इस दौरान संतों ने आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊँराम महाराज की महिमा का गुणगान किया।

श्री अमरापुर स्थान जयपुर के व्यवस्थापक स्वामी मोहन प्रकाश महाराज, अहमदाबाद आश्रम के स्वामी लक्ष्मण दास, जोधपुर आश्रम के संत जितेन्द्र, जयपुर के संत नवीन और सीकर आश्रम के संत महेश सहित अन्य संत मौजूद रहे।

स्वामी मोहन प्रकाश ने इंद्रेश महाराज को जयपुर व हरिद्वार में संचालित सेवा कार्यों की जानकारी दी। इनमें सद्गुरु टेऊँराम गौशाला, स्वामी टेऊँराम अस्पताल, श्री अमरापुर जल मंदिर, भोजन प्रसादी अन्न क्षेत्र और हरिद्वार रामेश्वरम धाम में गुरु महाराज के नाम से बने घाट शामिल हैं।

सीकर के भक्तों ने संतों का स्वागत किया। संतों ने इंद्रेश महाराज को सतनाम साक्षी का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। इंद्रेश महाराज ने शीघ्र जयपुर आकर श्री अमरापुर स्थान के दर्शन करने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here