जयपुर। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता 3 से 5 अक्टूबर तक एसकेआईटी जयपुर में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस, थ्रोबॉल और बैडमिंटन में हिस्सा लिया।
मेजबान एसकेआईटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला और पुरुष दोनों वर्गों में टेबल टेनिस का खिताब जीता। महिला वर्ग में पीआईईटी और पुरुष वर्ग में एमएलवीटी भीलवाड़ा उपविजेता रहे। थ्रोबॉल के महिला और पुरुष दोनों वर्गों में भी एसकेआईटी विजेता रहा। महिला वर्ग में आनंद कॉलेज और पुरुष वर्ग में पीसीई कॉलेज उपविजेता रहे।
बैडमिंटन के महिला वर्ग में जेईसीआरसी विजेता और एसकेआईटी उपविजेता रहा। पुरुष वर्ग में एसकेआईटी ने खिताब अपने नाम किया, जबकि आरटीयू कोटा उपविजेता रहा। समापन समारोह में आरटीयू के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. राकेश दुबे ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।



















