कैप्टन अमित भारद्वाज की पुण्यतिथि युवाओं ने किया बढ़-चढक़र रक्तदान

0
404
Youth donated blood on the death anniversary of Captain Amit Bhardwaj
Youth donated blood on the death anniversary of Captain Amit Bhardwaj

जयपुर। कारगिल हीरो कैप्टन अमित भारद्वाज की पुण्यतिथि पर मालवीयनगर सेक्टर-9 के शहीद अमित भारद्वाज स्मृति पार्क (दशहरा मैदान) में 26वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शहीद अमित भारद्वाज मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि मेजर जनरल रोहित मेहरोत्रा, अमित भारद्वाज के पिता ओ पी शर्मा, मां सुशीला देवी शर्मा ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इस मौके पर 204 यूनिट रक्तदान हुआ।

उपस्थित बड़ी संख्या में लोगों ने कैप्टन अमित भारद्वाज के स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा अमित भारद्वाज का नाम रहेगा….भारत माता की जय… पाकिस्तान मुर्दाबाद…जैसे जयघोष लगाकर माहौल में जोश भर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here