युवती को इलाज करवाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

0
97

जयपुर। श्याम नगर थाना पुलिस ने युवती को इलाज का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि श्याम नगर थाना पुलिस ने युवती को इलाज का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले मुकेश गुर्जर (21) प्रकाश तिजारा जिला अलवर को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि 21 मई 2025 को परिवादिया ने मामला दर्ज कराया था वो किराए के मकान में कमला नेहरू नगर में अपने परिवार के साथ रहती है। जो कुछ समय बीमार हो गई थी। इस पर काफी इलाज करवाने के बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ा। तभी आरोपी मुकेश गुर्जर (21) प्रकाश तिजारा जिला अलवर निवासी से उसकी मुलाकात हुई। जिसने अपने मामा भगत से सही इलाज करवाने का झांसा दिया और पीड़िता के मोबाइल पर आए दिन बातचीत करने लग गया और पति के बारे में जानकारी हासिल करने में जुट गया।

जिसके बाद आरोपी ने अश्लील बाते करना शुरु कर दिया। आरोपी पीड़िता को धमकी देकर आरोपी 7 मार्च 2025 की शाम को जबरन उसके घर में घुसकर उसका मुंह दबाया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद किसी को ये बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। लेकिन पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को आरोपी को दबोच लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here